मप्र में बदली छाने, बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल,16 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से तेज धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में बादल छाने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। सोमवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप की चुभन बरकरार है। बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में बारिश हुई। इसके बावजूद होशंगाबाद सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, अलिराजपुर, बुरहानपुर, छतरपुर, पन्ना, सागर सहित अनेक स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24़.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.1 डिग्री, ग्वालियर का 22.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 41 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493