उप्र विधान परिषद चुनाव : भाजपा के 11 उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन

लखनऊ, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल को होने वाले विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव के लिए भाजपा के 11 उम्मीदवार सोमवार को विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आज नामांकन भरने का अंतिम दिन है।

लखनऊ, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल को होने वाले विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव के लिए भाजपा के 11 उम्मीदवार सोमवार को विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आज नामांकन भरने का अंतिम दिन है।

भाजपा ने रविवार को अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी 11 उम्मीदवार दोपहर तक अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे।

ज्ञात हो कि केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर रविवार को उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी।

उत्तर प्रदेश से डॉ. महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, बुक्कल नबाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, अशोक धवन और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष सिंह का नाम शामिल है।

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने आशीष सिंह को विधान परिषद में भेजने का फैसला लिया। इसके अतिरिक्त बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और सरोजनी अग्रवाल सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इन तीनों ने हालांकि भाजपा के नेताओं के लिए एमएलसी पद से इस्तीफा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493