अररिया, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक अज्ञात वाहन द्वारा एक ही परिवार के छह लोगों को कुचल दिए जाने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, सुपौल के रहने वाले कई लोग अररिया में एक रिश्तेदार से मुलाकात कर एक कार से वापस सुपौल जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 पर चकरदाहा के समीप कार का एक टायर पंक्चर हो गया। सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर लोग पंक्चर बनवा रहे थे, इसी दौरान फारबिसगंज की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन (संभवत: ट्रक) ने छह लोगों को कुचल दिया और फरार हो गया।
नरपतगंज के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने आईएएनएस को बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घयल हो गया। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार एक ही परिवार के लोग हैं। मृतकों की पहचान सुपौल के रहने वाले गौतम मिश्र, विजय मिश्र, भरत मिश्र, शंकर मिश्र और रूपेश सिंह के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath