बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन मौसम पूर्वानुमान क्षमता और विकसित करने के लिए इस साल के अंत तक नया मौसम उपग्रह लॉन्च करेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि ‘चाइना एयरोस्पेस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन’ के मुताबिक, फेंग्युन-2 सीरीज का अंतिम उपग्रह फेंग्युन-2 09 मौसम संबंधी, समुद्री और हाइड्रोलॉजिकल डेटा एकत्र करने में सक्षम है, जिससे चीन और पड़ोसी क्षेत्रों के मौसम का पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलेगी।
उपग्रह को सिचुआन प्रांत के शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।
फेंग्युन उपग्रह चीन द्वारा विकसित दूरसंवेदी मौसम उपग्रहों की श्रृंखला हैं।
dharmpath.com dharmpath