ऑस्ट्रेलिया में अस्पताल कर्मियों को मिलेगा चाकू रोधी कवच

केनबरा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया प्रांत में अस्पताल कर्मियों को जल्द ही चाकू रोधी कवच और खतरे का संकेत देने वाले अलार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। अस्पताल कर्मियों को नशे के आदी हिंसक मरीजों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए ये कदम उठाया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में हिंसा और आक्रामकता के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री रोजर कुक ने रविवार को घोषणा की कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सरकार ने प्रमुख अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य और सुरक्षा कर्मियों को बचाव के उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 22 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (17 लाख अमेरिकी डॉलर) की राशि स्वीकृत की है।

हिंसा और आक्रमकता के 11,000 से ज्यादा मामले साल 2016-17 में दर्ज हुए थे।

सरकार के फैसले से अगले तीन सालों में लगभग 2500 कर्मियों को 250 चाकू रोधी कवच प्रदान किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493