ईशान को ‘श्री निर्वाण’ व मान्या को ‘मिसेज निर्वाण’ का ताज

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के सांस्कृतिक उत्सव ‘निर्वाण 2018’ में मेडिकल छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से धूम मचाई। उत्सव में ‘श्री निर्वाण’ का ताज 2015 बैच के ईशान सिवाच के सिर सजा और ‘मिसेज निर्वाण’ का ताज मान्या कुमार को मिला।

देश की राजधानी में स्थित प्रमुख मेडिकल अस्पताल का सालाना फेस्ट इसी संस्थान के स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया। ‘निर्वाण 2018’ में कला के हर रूप का प्रदर्शन देखने को मिला।

इस उत्सव के आयोजकों में से एक लिटिल इंडिया फाउंडेशन ने इससे पहले एनआईटी दिल्ली के फेस्ट, सप्तरंग और दिल्ली इंटरनेशनल मॉडल, युनाइटेड नेशन के फेस्ट को प्रायोजित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493