सीरिया में सैन्य सलाहकारों की मौत के लिए इजरायल को दंड मिलेगा : ईरान

तेहरान, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि सीरिया में ईरान के सैन्य सलाहकारों की मौत के लिए इजरायल को दंड़ित किया जाएगा।

मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासेमी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इजरायल को अपने अपराधों का देर-सवेर उचित दंड मिलेगा और उन्हें अपने बुरे कर्मो पर खेद होगा।”

कासेमी ने कहा, “वे ऐसा नहीं कर सकते और इससे बच नहीं सकते। वे दिन चले गए, जब इजरायल हमला करके चले जाते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493