भोपाल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार को गर्मी पसीना बहा देने वाली है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार की सुबह से तेज धूप खिली है, जो चुभन पैदा कर रही है। बढ़ती गर्मी से आम जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। बीते 24 घंटों में खजुराहो सबसे गर्म रहा जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.5 डिग्री, ग्वालियर का 21.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 41 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath