श्रीनगर, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में मंगलवार को कठुआ दुष्कर्म व हत्या की पीड़ित के लिए न्याय की मांग कर रहे छात्रों की सुरक्षा बलों से झड़प हो गई।
श्रीनगर, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में मंगलवार को कठुआ दुष्कर्म व हत्या की पीड़ित के लिए न्याय की मांग कर रहे छात्रों की सुरक्षा बलों से झड़प हो गई।
इससे पहले सुबह सोपोर के गवर्मेट डिग्री कॉलेज के छात्रों ने विरोध मार्च निकाला।
सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।
अधिकारियों ने ऐहतियातन कई दिनों तक कॉलेज को बंद रखने के बाद मंगलवार से इसे खोलने का निर्णय लिया था।
dharmpath.com dharmpath