आप सरकार की मांग पर दिल्ली खाद्य आयुक्त स्थानांतरित

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार द्वारा दिल्ली खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आयुक्त पर शहर में राशन की आपूर्ति में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाकर उनके तबादले की मांग करने के बाद उनका तबादला भूमि एवं भवन निर्माण विभाग में कर दिया गया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आयुक्त के.आर. मीणा ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार को उन्हें स्थानांतरण का आदेश मिला। उन्होंने बताया कि वह अब दिल्ली सरकार के भूमि एवं भवन निर्माण विभाग में प्रमुख सचिव के तौर कार्यभार संभालेंगे।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री इमरान हुसैन ने शुक्रवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक पत्र में मीणा पर राशन वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें हटाने की मांग की थी।

आप नेता इससे पहले भी मीणा पर विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493