उप्र : 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अभी कठुआ और उन्नाव कांड की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि एटा में 7 साल की मासूम बच्ची वैशाली के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यह जघन्य वारदात रात के डेढ़ बजे हुई।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची पड़ोस में होने वाले शादी समारोह में अपने पिता के साथ आई थी। शादी में टेंट लगाने का काम करने वाले युवक सोनू जाटव ने शराब के नशे में धुत्त होकर पहले तो मासूम का अपहरण किया, फिर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया।

बच्ची जब कई घंटों तक नहीं दिखाई दी, तब परिजनों ने तलाश शुरू की। शादी समारोह स्थल से थोड़ी दूर नवनिर्मित एक मकान में मासूम बच्ची का शव मिला। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। मामला समझते ही परिजन बदवहास हालात में बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने शक के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की तो आरोपी सोनू जाटव हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने बताया कि दुष्कर्मी सोनू जाटव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक टेंट हाउस में मजदूरी करता है। घटना के समय जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। लोग उसी में व्यस्त थे, इसी का लाभ उठाकर सोनू ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493