लखनऊ, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तामपान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जाएगा। दिन में गर्म हवाएं चलेंगी और उमस भी बढ़ेगी। अगले कुछ दिनों में तापमान में ज्यादा उछाल आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 25़ 3 डिग्री, बनारस का 24 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath