बिहार में आग लगने से हजारों रुपये की फसल जलकर राख

बिहारशरीफ, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में खेत में आग लगने से हजारों रुपये की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को अजय रजक और योगेन्द्र पासवान की दो बीघे की जमीन पर लगी गेहूं की फसल को काटने का कार्य चल रहा था। दोपहर में सभी मजदूर खाना खाने चले गए। इसी दौरान खेत में आग लग गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने पूरे खेत में लगी फसल को चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग से कम से कम 25 क्विंटल गेहूं के जलने का अनुमान है।

योगेन्द्र पासवान ने बताया कि मामले की लिखित सूचना इस्लामपुर थाना में दे दी गई है। इस्लामपुर के थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में गर्मी के मौसम के प्रारंभ होते ही आग लगने की घटनाओं में वृद्घि हो जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493