जियो 4जी उपलब्धता में शीर्ष पर, स्पीड में एयरटेल आगे : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। रिलायंस जियो अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए 4जी उपलब्धता के मामले में देश में शीर्ष पर है और देश के हर क्षेत्र में 95 फीसदी सिग्नल मुहैया कराने में सफल रही है, जबकि 6 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड के साथ एयरटेल स्पीड के मामले में स्पष्ट विजेता के रूप में उभरी है।

ओपनसिग्नल के स्पीड मीट्रिक्स रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। लंदन की संस्था ओपनसिग्नल पूरी दुनिया में क्राउडसोर्स के द्वारा वायरलेस कवरेज की मैपिंग करने वाली विशेषज्ञ कंपनी है।

कंपनी ने कहा कि भारत में 4जी उपलब्धता के मामले में जियो 27 फीसदी अधिक कवरेज के साथ प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से आगे है।

ओपन सिग्नल की ‘मोबाइल नेटवर्क्‍स रिपोर्ट, अप्रैल 2018’ में कहा गया कि उपलब्धता मीट्रिक (कवरेज) भारतीय मोबाइल बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत के रूप में सामने आता है। भारत 85 फीसदी एलटीई उपलब्धता की तरफ बढ़ चुका है, जिसके साथ ये स्वीडन, ताईवान और ऑस्ट्रेलिया जैसे उच्च प्रदर्शन वाले 4जी देशों की कतार में शामिल हो गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो की एलटीई पहुंच लगातार बेहतर हो रही है और वर्तमान में यह 96 फीसदी कवरेज प्रदान कर रही है, जो भारत में सर्वाधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार, नेटवर्क कवरेज के मामले में जियो (96 फीसदी) के बाद वोडाफोन (68 फीसदी), आइडिया (68 फीसदी) और एयरटेल (66 फीसदी) रही।

मोबाइल डेटा कनेक्शन में वोडाफोन सबसे आगे रही। इसकी 3जी और 4जी लेटेंसी सबसे कम है। कम लेटेंसी रहने से वेबपेज जल्दी खुलते हैं और वीडियो चैट में दिक्कत नहीं होती।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493