राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा टला, अब मई में आएंगे : भूपेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि अब राहुल गांधी मई के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ आएंगे।

इधर राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रायपुर से लेकर सरगुजा तक लगातार नेताओं की बैठकों का दौर जारी था। रायपुर में खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे, तो वहीं सरगुजा में नेता-प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव तैयारियों की कमान संभाले हुए थे। राहुल गांधी 24 अप्रैल को सरगुजा के सीतापुर में किसान सभा और राजधानी रायपुर में पंचायती राज सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे। अब प्रस्तावित दौरा टलने के बाद नए सिरे से राहुल गांधी का कार्यक्रम तय होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493