हिमाचल : वाहन के खाई में गिरने से छह की मौत

शिमला, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में गुरुवार को एक निजी वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस घटना में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा, “यह घटना शिमला से 120 किलोमीटर दूर चोपाल तहसील के नेरवा में रानवी गांव के पास हुआ। दोनों घायलों को नेरवा में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।”

पुलिस ने कहा, “चालक ने संभवत: सड़क पर वाहन को मोड़ने के क्रम में अपना नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से यह दुर्घटना हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493