टीसीएस का मुनाफा 4.6 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने 6,925 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जोकि 4.6 फीसदी की सालाना तथा 5.8 फीसदी की तिमाही वृद्धि दर है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) में नियामकीय फाइलिंग ने आईटी दिग्गज ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी आय सालाना आधार पर 8.2 फीसदी बढ़ी, जबकि तिमाही आधार पर यह 3.8 फीसदी बढ़ी और कुल 32,075 करोड़ रुपये रही।

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग मानकों के तहत कंपनी ने सालाना 7.9 फीसदी का और तिमाही आधार पर 5.7 फीसदी का मुनाफा दर्ज किया है, जो कि 107 करोड़ डॉलर रहा। इस अवधि में कंपनी के राजस्व में सालाना आधार पर 11.7 फीसदी और तिमाही आधार पर 3.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जोकि 497.2 करोड़ रुपये रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493