दिल्ली में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह धूपभरी रही। यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने साथ ही पूर्वानुमान में बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दोपहर या शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 52 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493