ओडिशा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

भुवनेश्वर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के कालाहांडी जिले में कक्षा छह की एक छात्रा का उसके एक रिश्तेदार ने कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ दो दिनो तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित के परिजनों ने गुरुवार रात को इस घटना की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुन्ना नाईक (30) को गिरफ्तार कर लिया।

एफआईआर के अनुसार, नाबालिग 17 अप्रैल को एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए दुमेरपादार गांव अपने चाचा के घर गई थी।

जब वह वापस आ रही थी, तब नाईक ने उसका अपहरण कर लिया, उसने उसे दो दिनों तक अपने घर में रखा और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।

नाईक ने बाद में गुरुवार शाम को लड़की को सड़क किनारे छोड़ दिया।

लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया।

भवानीपटना उप-विभागीय पुलिस अधिकारी बियांची प्रसाद देहुरी ने कहा, “परिजनों के शिकायत के आधार पर हमने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493