ट्रैंक एंड फील्ड में फराह, जेस की कमी को पूरा करेंगीं जुड़वां बहनें

लंदन, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन की दो जुड़वां बहनों और महिला धावक शेनन तथा क्रीस हेल्टन का दावा है कि वे ट्रैक एंड फील्ड में दिग्गज ब्रिटिश एथलीट मोहम्मद फराह और जेस एनिस हिल की कमी को पूरा करेंगी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फराह ने ट्रैक एंड फील्ड से निकलकर मैराथन में कदम रखा है, वहीं जेस ने 2016 में रियो ओलम्पिक के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी।

जेस ने रियो ओलम्पिक खेलों में रजत पदक जीता था। वह 2012 में लंदन ओलम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक को नहीं बचा पाई थीं। फराह एकमात्र ब्रिटिश एथलीट थे, जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में एकल स्पर्धाओं में पदक जीते थे।

ऐसे में 21 साल की इन जुड़वां बहनों शेनन और क्रीस का कहना है कि वह इस चुनौती का सामना करेंगी और फराह तथा जेस की कमी को पूरा करेंगी।

ब्रिटेन की 200 मीटर की चैम्पियन शेनन ने कहा, “फराह ट्रैक एंड फील्ड से अलग हो गए हैं और जेस ने संन्यास ले लिया है। ऐसे में यह हमारे आगे बढ़ने का समय है।”

उन्होंने कहा, “खेल जगत में प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ रहा है और ऐसे में हर एथलीट के पास विकल्प है कि या तो वह रुक जाए या फिर चुनौती का सामना करे।”

क्रीस ने कहा, “खेल जगत में शामिल होने के लिए यह सबसे सही समय है। कई युवा एथलीट आगे बढ़ रहे हैं। पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में और इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में यह साफ जाहिर हो गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493