आईपीएल-11: वाटसन का शतक, चेन्नई के 204 रन

पुणे, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ओपनर शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में अपने नए घरेलू मैदान महाराष्ट्र क्रिकेट एसोएिशन पुणे में शुक्रवार को राजस्थान रायल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 204 रन का विशाल स्कोर बनाया।

वाटसन ने 57 गेंदों पर नौ चौकों और छह छक्कों की बदौलत 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वह 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। आईपीएल में वाटसन का यह सर्वोच्च स्कोर है। लीग के 11वें संस्करण में शतक जमाने वाले वाटसन दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

वाटसन के अलावा दो मैचों के बाद फिर से टीम में लौटे सुरेश रैना ने 29 गेंदों पर नौ चौकों के दम पर 46 रन बनाए। ड्वेन ब्रावो ने 16 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत नाबाद 24 रन का योगदान दिया।

राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने चार ओवर में मात्र 20 रन देकर तीन विकेट और बेन लॉगिन ने 38 रन पर दो विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493