उप्र : 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 फरार

पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा और कुद कारतूस मिले हैं। घायल बदमाश हत्या के मामले में वांछित था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ दादरी निशंक शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि दादरी पुलिस की चेकिंग के दौरान गुरुवार देर रात 01.30 बजे शैफाली स्कूल जीटी रोड पर बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में 25,000 का इनामी बदमाश साजिद उर्फ भिड़ाऊ पुत्र इस्लाम निवासी किदवई नगर दादरी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

सीओ ने बताया कि अभियुक्त पकड़े गए बदमाश साजिद ने दादरी क्षेत्र में 4 मार्च को अपने साथी के साथ मिलकर जमीनी विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में वह वांछित चल रहा था। जिस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 3 कारतूस, 2 खोखा कारतूस व 1 नाल में फसा खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

सीओ ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493