बस्तर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी. ने कहा, “किस्टाराम थाना क्षेत्र में केंद्रीय सुरक्षा बल की 212 बटालियन के जवान शुक्रवार रात गश्त कर रहे थे। जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने अचानक उन पर गोलीबारी की। लगभग आधा घंटे तक हुई गोलीबारी में केंद्रीय सुरक्षा बल के एक सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार मौर्य शहीद हो गए। घटना के बाद इलाके में गश्त तेज कर दी गई है।”
सुंदर राज ने कहा कि शहीद अनिल कुमार मौर्य उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले के रहने वाले थे। शहीद अनिल कुमार मौर्य का शव आज शनिवार को उनके गृह ग्राम रवाना किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath