कोवलम के पास सड़ा हुआ शव संभवत: लापता लातवियाई महिला का

तिरुवनंतपुरम, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्च में लापता हुई एक लातवियाई महिला लिगा स्क्रोमने की बहन व दोस्त ने कोवलम के पास सड़ी-गली हालत में मिले एक शव की पहचान की और यह शव पीड़ित महिला का हो सकता है। केरल पुलिस ने यह जानकारी दी।

हालांकि, वैज्ञानिक पुष्टि के लिए शव का एक विस्तृत फोरेंसिक परीक्षण होगा।

मृतका का सिर धड़ से अलग एक दलदली जगह पर पाया गया।

मछुआरों ने शुक्रवार देर शाम एक शव को सड़ी हुई हालत में पाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

स्क्रोमने की बहन और दोस्त शनिवार को पहुंची और कपड़ों व बाल के आधार पर शव की शिनाख्त की।

पुलिस शव का परीक्षण कराएगी और डीएनएन टेस्ट भी होगा, जो शहर के राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी में होने की संभावना है।

स्क्रोमने अवसाद से निजात पाने के लिए राजधानी के बाहरी इलाके में एक अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार कराने के मकसद से बहन इल्जी के साथ केरल आई थीं।

हालांकि, 14 मार्च को वह लापता हो गईं और बताया गया कि उसने कोवलम के एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाने के लिए ऑटो-रिक्शा लिया था। उस समय उसके पास मोबाइल फोन और पासपोर्ट मौजूद नहीं था।

उसके पति एंड्र और बहन ने उसके पोस्टर छपा कर बांटे थे, ताकि इससे उसके बारे में कोई सुराग मिल सके। केरल पुलिस ने भी उसका पता लगाने के लिए विस्तार से जांच किया, लेकिन वह असफल रही।

जहां शव पाया गया है, वहां से खाली बोतलें, सिगरेट और लाइटर बरामद हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493