नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह खिली धूप के साथ मौसम सुहावना रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने दिन भर हवाएं चलने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन भर आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी।”
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 8.30 बजे आद्र्रता 47 फीसदी दर्ज की गई।
वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम 34.3 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 24 डिग्री दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath