छग : नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया बिजली सब स्टेशन

सुकमा की सीमा से महज 4 किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश के चिंतूर थाना क्षेत्र के सरीवेला गांव में नक्सलियों ने बिजली के एक सब स्टेशन में विस्फोट कर उसे उड़ा दिया। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चे भी फेंके। हमले की जिम्मेदारी नक्सलियों की शबरी एरिया कमेटी ने ली है।

इस घटना की पुष्टि करते हुए सुकमा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने कहा, “नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण जवान अलर्ट रहते हैं, लेकिन इस घटना के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। घटना के बाद जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493