ड्वेन जॉनसन ने हाई स्कूल छात्रा को दिया सरप्राइज

लॉस एंजेलिस, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने हाई स्कूल की एक छात्रा को सरप्राइज दिया है, जिसने उनसे अपने साथ प्रॉम (स्कूल में होने वाले फॉर्मल डांस) में चलने के लिए कहा था।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, पिछले सप्ताह मिनेसोटा की हाईस्कूल छात्रा केटी ने 45 वर्षीय अभिनेता को प्रॉम पर चलने का प्रस्ताव दिया, लेकिन वह व्यस्तता के चलते केटी के साथ प्रॉम पर जाने के लिए राजी नहीं हुए, लेकिन उन्होंने छात्रा को अनोखा सरप्राइज देते हुए उसके अनुरोध का जवाब दिया।

जॉनसन ने केटी और उसके दोस्तों के लिए अपनी नई फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के लिए पूरा सिनेमाघर बुक करा लिया।

जॉनसन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मैं इस युवा लड़की के आकर्षण और आत्मविश्वास से बेहद प्रभावित हुआ हूं कि उसने मुझसे पूछा (लड़कियां मेरे सामने शर्मा जाती हैं।) जिस वजह से मुझे उसके लिए कुछ खास करना पड़ा।”

उन्होंने कहा, “मैंने उसके (केटी) शहर में पूरा थिएटर (232 सीटों की क्षमता वाला) बुक कराने का फैसला किया, ताकि केटी और उसके सबसे करीबी 232 दोस्त और परिवार के लोग फिल्म ‘रैम्पेज’ की विशेष स्क्रीनिंग का आनंद उठा सकें और पॉपकॉर्न, कैंडी और सोडा का लुत्फ ले सकते हैं, ये सब फ्री हैं।”

उन्होंने अपनी प्रशंसक के लिए एक खास संदेश भी भेजा।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें केटी अपनी कक्षा में बैठी नजर आ रही हैं और एक खास घोषणा हो रही है। जब वह अपने पसंदीदा अभिनेता की आवाज सुनती हैं, तो शर्म से उसका चेहरा लाल पड़ जाता है, जिसमें अभिनेता उसके और उसके दोस्तों के लिए सिनेमाघर बुक कराने की जानकारी दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493