भाजपा महानदी के पानी को रोक रही : नवीन

भुवनेश्वर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को इस बारे में जागरूक करें कि भारतीय जनता पार्टी शासित छत्तीसगढ़ और भाजपा नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने ओडिशा आने वाले महानदी के पानी के प्रवाह को बाधित कर दिया है।

महानदी जल विवाद पर आयोजित पार्टी की एक संगोष्ठी में बीजद अध्यक्ष नवीन ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि वे लोगों के पास जाएं और उन्हें समझाएं।”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जल विवाद को हल करने के लिए एक न्यायाधिकरण बनाने के सर्वोच्च अदालत के आदेश के बावजूद ओडिशा सरकार के साथ सहयोग नहीं किया।

पटनायक ने कहा कि महानदी के निचले इलाके में पानी सूख गया है, क्योंकि छत्तीसगढ़ ने एकतरफ से बांधों का निर्माण कर पानी के प्रवाह को रोक दिया है।

बीजद पार्टी मुख्यालय में आयोजित सम्मेलन में 15 जिलों के सार्वजनिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वहीं, भाजपा की राज्य इकाई ने इन आरोपों को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया है।

राज्य में भाजपा के उपाध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा, “मुख्यमंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजद इस बात से चिंतित है कि हम लोगों को राज्य सरकार की अक्षमता के बारे में जागरूक कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493