आईपीएल-11 : रायडू, रैना के दम पर चेन्नई ने बनाए 183 रन (लीड-1)

हैदराबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अंबाती रायडू (79) और सुरेश रैना (नाबाद 54) के इस सीजन में लगाए गए पहले अर्धशतकों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 20वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा है।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर जारी इस मैच में चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत खराब रही। 14 के कुलयोग पर उसने शेन वॉटसन (9) के रूप में अपना पहला विकेट गिरा दिया। वाटसन को भुवनेश्वर कुमार ने दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद, फाफ डु प्लेसिस (11) के साथ रैना टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे, लेकिन राशिद खान ने प्लेसिस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उन्हें रिद्धिमान साहा ने स्टंप आउट किया।

प्लेसिस के आउट होने के बाद राजडू ने रैना के साथ टीम की पारी को संभाला और 112 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर उसे 144 के स्कोर तक पहुंचाया। इस बीच रायडू ने आईपीएल में इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया।

रायडू को 144 के स्कोर पर केन विलियमसन और सिद्धार्थ कौल ने रन आउट कर चेन्नई का तीसरा विकेट गिराया। उन्होंने 37 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के लगाए।

रैना ने इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 25) के साथ 38 रन जोड़े और ओवर समाप्त होने तक टीम को 182 के स्कोर तक पहुंचाया। रैना ने भी इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 43 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

इस पारी में हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर और राशिद ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493