छग : आंगनबाड़ी हड़ताल 48 दिन बाद टूटी

छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष पद्मावती साहू ने कहा कि शासन ने 6 में से 4 मांगें मान ली हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। इस खुशी में आज विजय जुलूस निकाला जाएगा, जिसके बाद हड़ताल खत्म होने की घोषणा की जाएगी।

पद्मावती साहू ने कहा कि जिन 6 मुख्य मांगों में से 4 पर विभाग ने सहमति जता दी है, उनमें पहली मांग बर्खास्त कार्यकर्ताओं की बहाली, कलेक्टर दर पर मानदेय, अनुग्रह राशि जो पहले 10000 हजार रुपये थी, अब 50 हजार हो गई, साथ ही अग्रिम बीमा राशि, मातृत्व अवकाश के अंतर्गत आंगनबाड़ी हितग्रहियों कार्यकर्ताओं को 200 रुपये, सहायिकाओं को 100 रुपये दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493