सीजन खत्म होने के बाद आर्सेनल छोड़ने के बारे में बोलूंगा : वेंगर

लंदन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। आर्सेनल फुटबाल क्लब का कोच पद छोड़ने वाले आर्सेन वेंगर ने कहा है कि सीजन खत्म होने के बाद वह अपने फैसले की वजहों का खुलासा करेंगे, लेकिन वह अभी क्लब के साथ अच्छे स्तर पर सीजन का समापन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वेबसाइट ईसपीएन डॉट कॉम को दिए एक बयान में वेंगर ने कहा, “मैं अभी ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं। लेकिन, मैंने शुक्रवार को ही कहा था कि पूर्ण प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ सेवा करने का अधिकार पाने के लिए मैं क्लब का आभारी हूं।” वह करीब 22 साल बाद आर्सेनल का कोच पद छोड़ेंगे। उन्हें 1996 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

उन्होंने कहा, “अभी इस सीजन में हमें सात मैच और खेलने हैं और उम्मीद है कि आठवां मैच एटलेटिको मैड्रिड पर जीत वाला मैच हो सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493