अफगानिस्तान में दोहरे बम विस्फोट में 58 मरे (लीड-2)

काबुल, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में रविवार को हुए दोहरे बम विस्फोट में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई, जबकि 117 अन्य घायल हो गए।

काबुल, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में रविवार को हुए दोहरे बम विस्फोट में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई, जबकि 117 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहला विस्फोट सुबह लगभग 10 बजे उस समय हुआ, जब एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल में चुनाव संबंधित किसी पंजीकरण के लिए कतार में लगे लोगों के बीच खुद को उड़ा दिया, जिसमें 52 लोगों की मौत हो गई और 112 अन्य घायल हो गए।

इस घटना के लगभग दो घंटे बाद बगलान प्रांत में एक मतदाता पंजीकरण केंद्र के पास हुए एक बम विस्फोट में दस लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

टोलो न्यूज के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि परिवार पुल-ए-खुमरी शहर में पंजीकरण केंद्र से जा रहा था, तभी आईईडी में विस्फोट हुआ।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि घायलों में कई की हालत नाजुक है।

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने काबुल हमले की जिम्मेदारी ली है, जबकि पुलिस ने कहा कि बगलान में बम विस्फोट करने वाले तालिबान थे।

अफगानिस्तान में संसदीय और जिला परिषद चुनावों के लिए 20 अक्टूबर की तिथि निर्धारित है। मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू है।

मतदाता पंजीकरण शुरू होने के बाद से अबतक दो पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं और तीन निर्वाचन अधिकारियों सहित पांच लोगों का अपहरण हो चुका है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला, अफगानिस्तान स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन के अलावा भारत और ईरान की सरकारों ने दोनों हमलों की कड़ी निंदा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493