कैनबरा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय भेदभाव पिछले कुछ सालों में सबसे खराब स्तर पर पहुंच गए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नस्लीय भेदभाव आयुक्त टिम साउथोम्मासेन ने कहा कि मेलबर्न में अफ्रीकन समूहों के डर ने अब तक के सबसे बुरे प्रतिकूल प्रभावों और नस्लवाद को प्रेरित किया है, जिसके वह अपने कार्यकाल के दौरान गवाह रहे हैं।
उन्होंने मीडिया को बताया, “अफ्रीकी युवाओं द्वारा अपराध को लेकर डर ने निसंदेह मेलबर्न और आमतौर पर ऑस्ट्रेलियाई समाज में नस्लीय सामंजस्य को महत्वपूर्ण रूप से नुकसान पहुंचाया है।”
साउथोम्मासेन ने कहा कि संघीय नेता अपने निजी लाभ के लिए विवादों को हवा देते हैं।
गृह मंत्री पीटर डट्टन ड्रयू ने 2017 में कहा था कि मेलबर्न निवासी अंधेरे में घर से बाहर निकलने से बचते हैं क्योंकि उन्हें अफ्रीकन समूहों द्वारा निशाना बनाए जाने का डर है।
साउथोम्मासेन ने कहा, “राजनेताओं द्वारा की जाने वाली सबसे खतरनाक बात किसी एक समुदाय विशेष को निशाना बनाना और प्रत्यक्ष रूप से उसके प्रति शत्रुता पैदा करना है।”
dharmpath.com dharmpath