बिहार में फंदे से लटके मिले दंपति के शव

अररिया, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दंपति का शव उन्हीं के घर के एक कमरे से बरामद किया गया। दोनों शव फंदे से लटके थे। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों कोणों से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना के बाद भिड़भिड़ी क्षेत्र के रहने वाले अरविंद मंडल (36) और उनकी पत्नी मंजीता देवी (30) शव सोमवार को उनके घर के एक कमरे से बरामद किया गया है। दोनों शव गले में रस्सी के फंदे से झूल रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की शादी सात साल पहले हुई थी। उन्हें एक छोटा बेटा भी है। उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अररिया के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493