भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 2 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारती इंफ्राटेल के मुनाफे में वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में दो फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का मुनाफा 606 करोड़ रुपये रहा है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 597 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के राजस्व में केवल चार फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

भारती इंफ्राटेल के अध्यक्ष अखिल गुप्ता ने बताया, “बीते साल भारतीय दूरसांर उद्योग में जबरदस्त समेकन देखा गया और पांच ऑपरेटरों ने या तो अपना धंधा बंद कर दिया या अपने कारोबार का दूसरे ऑपरेटर के साथ विलय कर दिया। हमारी कंपनी को इससे इसे 22,134 को-लोकेशन का नुकसान हुआ।”

उन्होंने कहा, “हालांकि इसके बावजूद समीक्षाधीन साल में हमारा प्रदर्शन इसके पिछले साल की तुलना में मजबूत रहा। हमारा मानना है कि डेटा की तेजी से बढ़ती मांग के साथ बड़े पैमाने पर नेटवर्क लगाने की आवश्यकता होगी। हम इसका फायदा उठाने और ग्राहकों की हर जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493