एक सेब के लिए महिला पर 500 डॉलर का जुर्माना

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में विमान में यात्रा करने के बाद एक महिला ने कहा है कि यात्री विमान में खाने के लिए दिया गया सेब उसके बैग में मिलने पर अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग ने उस पर 500 डॉलर का जुर्माना लगाया है।

बीबीसी के अनुसार, पेरिस से अमेरिका आईं क्रिस्टल टैडलॉक ने कहा कि उन्होंने वह सेब आगे की उड़ान के दौरान खाने के लिए बचा लिया था। इसके बाद वह कोलोराडो के डेनवर जाने वाली थीं।

इसी दौरान पहली उड़ान के बाद मिनियापोलिस में अमेरिकी सीमा शुल्क के जवानों द्वारा तलाशी लेने के दौरान सेब को जब्त कर लिया गया।

अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग और सीमा सतर्कता विभाग ने इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने हालांकि इतना कहा है कि कृषि उत्पादों को जब्त नहीं करना चाहिए।

सेब डेल्टा एयर लाइंस के प्लास्टिक के बैग में पाया गया।

बीबीसी के अनुसार, सेब मिलने पर टेडलॉक ने अधिकारी से कहा कि विमानन कंपनी ने यह उसे अभी दिया है। उसने अधिकारी से सेब फेंकने या खाने के लिए भी पूछा। इसके बावजूद अधिकारी ने महिला पर 500 डॉलर का जुर्माना लगा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493