आईपीएल-11 : दिल्ली ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने सोमवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 22वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

आईपीएल में अब तक दिल्ली ने कुल पांच मैच खेले हैं और उसे एक में जीत मिली है, वहीं पंजाब ने पांच में से चार मैचों में जीत हासिल की है।

इस मैच के लिए रविचंद्रन अश्विन की पंजाब टीम के अंतिम एकादश में दो बदलाव हुए हैं। पंजाब के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल पूरी तरह फिट नहीं हैं और इस कारण उनके स्थान पर एरॉन फिंच को शामिल किया गया है। डेविड मिलर को भी टीम में जगह मिली है।

इसके अलावा, दिल्ली ने भी अपने अंतिम एकादश में भी दो बदलाव हुए हैं। क्रिस मौरिस और जेसन रॉय चोटिल हैं। ऐसे में इन दोनों के स्थान पर टीम में डॉन क्रिस्टन और लियाम प्लंकट को जगह मिली है।

टीमें :

किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), एरॉन फिंच, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, युवराज सिंह, डेविड मिलर, एंड्रयू टाई, बरिंदर सरन, अंकित राजपूत और मुजीब उर रहमान।

दिल्ली डेयरडेविल्स : गौतम गंभीर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिस्टन, विजय शंकर, राहुल तेवातिया, लियाम प्लंकट, शाहबाज नदीम, हर्षल पटेल और ट्रैंट बाउल्ट।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493