दीव नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित पहला शहर

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दीव स्मार्ट सिटी देश का पहला ऐसा नगर बन गया है, जो दिन के समय शत प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होता है। हरे-भरे और स्वच्छ रहने के लिए इस नगर ने दूसरे नगरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। पिछले वर्ष तक दीव अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 73 प्रतिशत गुजरात से आयात करता था।

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दीव ने इसके समाधान के लिए दो तरीके अपनाए। पहला- 50 एकड़ के पथरीली बंजर भूमि पर नौ मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना की गई। इसके अलावा 79 सरकारी भवनों पर सौर पैनल लगाए गए हैं, जिससे 1.3 मेगावाट बिजली पैदा होती है।

बयान के अनुसार, सौर क्षमता बढ़ाने के लिए दीव ने नागरिकों को छत पर एक-पांच किलोवाट की क्षमता वाले सौर पैनल लगाने पर 10,000-50,000 रुपये की सब्सिडी देने का प्रस्ताव दिया है। दीव प्रत्येक वर्ष 13,000 टन कार्बन उत्सर्जन की बचत कर रहा है। कम लागत वाले सौर ऊर्जा के कारण दीव ने बिजली की घरेलू दरों में पिछले वर्ष 10 प्रतिशत तथा इस वर्ष 15 प्रतिशत की कटौती की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493