जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़ में घायल जवान ने दम तोड़ा (लीड-1)

श्रीनगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के त्राल के वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में घायल जवान ने दम तोड़ दिया है।

श्रीनगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के त्राल के वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में घायल जवान ने दम तोड़ दिया है।

42 राष्ट्रीय राइफल्स के अजय कुमार ने आर्मी बेस हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।

एक पुलिस ने अधिकारी ने कहा कि पुलवामा जिले में त्राल के वन क्षेत्र लाम में अजय उस समय घायल हो गए, जब आतंकवादियोंके छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से एक अभियान शुरू किया था और गोलीबारी में वह घायल हो गए थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके का घेराव कर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493