कश्मीर : मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 1 आतंकवादी ढेर (लीड-2)

श्रीनगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के त्राल वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं और एक आतंकवादी मारा गया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि शहीद सुरक्षाकर्मियों में सेना का एक जवान और राज्य का एक पुलिसकर्मी शामिल है।

त्राल के वनक्षेत्र लाम में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से एक अभियान शुरू किया।

42 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही अजय कुमार मुठभेड़ में घायल हो गए। उन्होंने बाद में यहां के बादामी बाग सैन्य क्षेत्र में सेना के 92 बेस हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।

मुठभेड़ में घायल जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के लतीफ गुजर ने भी बाद में दम तोड़ दिया।

एक आतंकवादी मारा गया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

खबरों में कहा गया कि घने वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो-तीन आतंकवादी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493