कास्टिंग काउच का सामना कभी नहीं किया : रणबीर कपूर

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उन्होंने कभी भी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है।

अभिनेता ने यह टिप्पणी तब की, जब उनसे जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान के उस विवादित बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म उद्योग में कास्टिंग काउच कम से कम रोटी तो देती है।

रणबीर ने आगामी फिल्म ‘संजू’ के टीजर लॉन्च के मौके पर मंगलवार को इस बारे में कहा, “मैंने कभी भी इसका (कास्टिंग काउच) सामना नहीं किया है। अगर यह फिल्म उद्योग में मौजूद है, तो यह बिल्कुल गलत बात है।”

सरोज खान की टिप्पणी की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई, जिसके बाद उन्होंने माफी मांग ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493