जयपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण योजना के संचालन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।
सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख शासन सचिव/गृह आयुक्त इस उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष होंगे। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख शासन सचिव/योजना विभाग के आयुक्त तथा पुलिस महानिदेशक इस समिति के सदस्य होंगे।
आदेश के अनुसार, समिति गृह विभाग के अधीन काम करेगी।
dharmpath.com dharmpath