बिहार : वैन गड्ढे में गिरी, 3 की मौत

छपरा, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक अनियंत्रित वैन के गड्ढे में पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।

छपरा, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक अनियंत्रित वैन के गड्ढे में पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, वैन में सवार सभी लोग हाजीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस महराजगंज लौट रहे थे, तभी बनवार ढाला के पास वैन पर से चालक का नियंत्रण हट गया और वैन सड़क के किनारे एक बड़े गड्ढे में पलट गई।

दाउदपुर थाना के पुलिस अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी घायल एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी के सदस्य हैं और एक विवाह समारोह में शामिल होने हाजीपुर गए थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493