जकार्ता, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के असेह प्रांत में बुधवार को एक तेल के कुएं में आग लग जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
जकार्ता, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के असेह प्रांत में बुधवार को एक तेल के कुएं में आग लग जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनडीएमए) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो ने बताया कि पासीर पुट्टी गांव में तेल निकालने की प्रक्रिया के दौरान सुबह उस समय आग लगी जब कई श्रमिक अधिक उत्पादन के कारण फैले तेल को साफ कर रहे थे। आग के कारण पांच इमारतें जल गईं।
‘एफे’ के अनुसार, आग पर नियंत्रण करने का प्रयास जारी है।
इंडोनेशिया का प्रशासन, दमकलकर्मी और सरकारी ऊर्जा कंपनी पेर्टामिना संयुक्त रूप से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
आग का कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है।
dharmpath.com dharmpath