रायपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस/वीएनएस)। रायपुर केंद्रीय जेल में हत्या के अपराध में आजीवन सजा काट रहे एक कैदी पर पैरोल के दौरान एक जेल के बाहर अन्य कैदी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पंडरी थाना इलाके में हुई इस वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराधी पर मामला दर्ज किया है।

पंडरी थाना प्रभारी के.आर सिन्हा ने कहा कि शिवप्रसाद वर्मा (34) निवासी कुंडा टेकारी पर चाकू से वार किया गया।
शिवप्रसाद ने पंडरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिवप्रसाद और उसका भाई मनहरण वर्मा हत्या के अपराध में रायपुर केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जेल में अच्छे आचरण के कारण अन्य कैदियों की देख रेख करने का काम दिया जाता है, जिसमें वह कैदी भी काम करता है, जिसने उस (शिवप्रसाद) पर हमला किया।
घर में जरूरी काम होने पर शिवप्रसाद और मनहरण को 14-14 दिनों की पैरोल पर छोड़ा गया था। मनहरण की 24 अप्रैल को वापसी थी और शिवप्रसाद 25 अप्रैल को वापस जाने वाला था। 24 अप्रैल को शिवप्रसाद और उसका दोस्त गुलशन वर्मा मनहरण को जेल छोड़कर वापस मोवा अपने घर जा रहे थे। वे मोवा में शराब दुकान जा रहे थे। यहां उन्हें विकास साहू निवासी मांढ टेकारी मिला। विकास भी जेल में हत्या के प्रयास धारा 307 केस में जमानत पर केंद्रीय जेल से रिहा हुआ था। विकास से शिवप्रसाद ने जेल में अनुशासन की बात की थी। इससे नाराज विकास ने बदला लेने के लिए रंजिश पाल ली थी।
मौका मिलने पर आरोपी विकास ने शिवप्रसाद पर चाकू से कई वार किए। शिवप्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
dharmpath.com dharmpath