लोकसभा चुनावों के कारण यूएई में हो सकता है आईपीएल-2019

कोलकाता, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां संस्करण भारत में होने वाले लोकसभा चुनावों के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित हो सकता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

अपना नाम न जाहिर करने शर्त पर अधिकारी ने कहा, “लोकसभा चुनावों के कारण, अगले साल आईपीएल का आयोजन यूएई में हो सकता है।”

2014 में भी आईपीएल के पहले दो सप्ताह के मैच यूएई में ही खेले गए थे। उस साल भी अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों के कारण बीसीसीआई को लीग को देश से बाहर ले जाना पड़ा था।

अधिकारी ने कहा, “ऐसी संभवना है कि आईपीएल के कुछ मैच पिछली बार की तरह इस बार भी स्थानांतरित कर दिए जाएं। यह लोकसभा चुनावों की तारीखों पर निर्भर करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493