नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वंयभू संत आसाराम को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने पर उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसाराम के साथ दिख रहे हैं।
पार्टी ने वीडियो संलग्न करते हुए ट्वीट किया, “एक व्यक्ति की पहचान उसके संगत से होती है।”
वीडियो में मोदी को यह कहते दिखाया गया है कि वह आसाराम से तब से आशीर्वाद ले रहे हैं, जब उन्हें कोई नहीं जानता था। वीडियो में आसाराम द्वारा मोदी को आशीर्वाद देते हुए भी दिखाया गया है।
जोधपुर की विशेष अदालत ने बुधवार को वर्ष 2013 में राजस्थान के जोधपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आसाराम को दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई।
dharmpath.com dharmpath