लैंडफिल साइट के आवंटन मामले में भाजपा झूठ बोल रही है : आप

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों से झूठ बोल रही है कि शहर में दो लैंडफिल साइट (कूड़े-कचरे को डंप करने की जगह) का आवंटन उसने (आप ने) कराया है। आप ने कहा कि आवंटन का फैसला केंद्र सरकार नियंत्रित दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने लिया है।

इस हफ्ते की शुरुआत में डीडीए ने सैद्धांतिक रूप से शहर में सोनिया विहार व घोंडा गुजरान में दो लैंडफिल साइट के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी थी।

आप नेता दिलीप पांडेय ने मीडिया से कहा, “सोनिया विहार व घोंडा घनी आबादी वाले इलाके हैं और आसपास के इलाके में लाखों लोग रहते हैं। यहां पर कूड़ा डंप करने से लाखों लोग प्रभावित होंगे।”

उन्होंने कहा कि हालांकि यह फैसला केंद्र सरकार के अधीन आने वाले डीडीए का है, लेकिन भाजपा के दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी इसके लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

दिलीप पांडेय ने कहा, “कैसे डीडीए ने लैंडफिल साइट के लिए जमीन दे दी? मनोज तिवारी खुद ट्रांस यमुना क्षेत्र से सांसद हैं और वह अपने लोगों से झूठ बोल रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है और चूंकि लोगों के सामने उसकी अक्षमता उजागर हो गई है, इसलिए वह झूठ बोल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493