पार्किं ग शुल्क बढ़ने से मेट्रो खत्म हो जाएगी : केजरीवाल

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो का पार्किं ग शुल्क बढ़ाने के फैसले से मेट्रो खत्म हो जाएगी और प्रदूषण बढ़ेगा।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “पहले किराये में इजाफा किया गया और अब पार्किं ग शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। इन कदमों से दिल्ली मेट्रो पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी और सड़कों पर भीड़ होने से प्रदूषण बढ़ेगा।” उन्होंने फैसले को दुखद बताया।

इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी पार्किं ग शुल्क में इजाफा किए जाने के फैसले की आलोचना की।

उन्होंने कहा, “मेट्रो के पार्किं ग शुल्क में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले किराये में 100 फीसदी का इजाफा किया गया। ईश्वर जानें कि दिल्ली मेट्रो को कौन सलाह दे रहा है।”

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का गठन 1995 में केंद्र सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार की समान भागीदारी में किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493