टेनिस : बार्सिलोना ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे दिमित्रोव

बार्सिलोना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बुल्गारिया के पुरुष टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने बुधवार को बार्सिलोना ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है।

बार्सिलोना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बुल्गारिया के पुरुष टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने बुधवार को बार्सिलोना ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है।

दिमित्रोव ने एकल वर्ग के दूसरे दौर में फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 6-2, 6-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दिमित्रोव को यह मैच जीतने के लिए एक घंटे 22 मिनट का समय लगा।

दिमित्रोव अगले दौर में ट्यूनिशिया के मालेक जाजिरि से भिड़ेंगे जिन्होंने अमेरिका के अर्नेस्टो इस्कोबेडो को 6-4, 6-3 से मात दी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493